क्या आधुनिक समय में भी मनुष्यों द्वारा ऐसा किया जा सकता है?
जबाब है – हाँ, इजराइल के डॉक्टरों ने ऐसा ही एक चमत्कारी ऑपरेशन कर दिखाया है|
गाज़ा पट्टी (फिलिस्तीन) का रहने वाला 12 वर्षीय बालक सुलेमान हसन साईकल चलाते हुए तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया।
इस दुर्घटना में सुलेमान के सिर को गर्दन से जोड़ने वाला हिस्सा लगभग अलग हो गया था। सुलेमान को आननफानन में इजराइल के येरूशलेम में स्थिति हादासः मेडिकल हॉस्पिटल एयरलिफ्ट किया गया।
द टाइम्स ऑफ इजराइल में छपी खबर के अनुसार डॉक्टरों की टीम ने इलाज़ शुरू किया। जांच के बाद पता चला सुलेमान इस
दुर्घटना से “internal decapitation” का शिकार हो गया है। यानी सिर को गर्दन से जोड़ने वाली नली के अलावा कुछ नहीं बचा था।
डॉक्टरों के लिए सुलेमान को बचा पाना असंभव लग रहा था। सिर को गर्दन से जोड़ना मेडिकल साइंस के इतिहास में किसी चमत्कार से कम नहीं था। लेकिन पृथ्वी पर डॉक्टरों को ईश्वर की उपाधी दी गयी है। इस्राइली डॉक्टर ओहद एनव, सुलेमान और उसके परिवार के लिए ईश्वर का रूप बन कर आए। उन्होंने सुलेमान की नामुमकिन दिख रही सर्जरी को सफलता पूर्वक अंज़ाम देकर सिर को गर्दन से जोड़ने में सफलता प्राप्त की है।
रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पिछले महीने यानी जून की है। लेकिन डॉक्टरों ने इस ख़बर को अब तक गोपनीय बनाए रखा था।
डॉक्टरों को भी सुलेमान के बचने की संभावना कम लग रही थी।
06 जुलाई को इस ऑपरेशन के बारे में दुनिया को बताया गया जब सुलेमान स्वस्थ हो गया और अस्पताल से छुट्टी होने का समय आ गया| सुलेमान अब बिना सहारे के चल रहा है। डॉक्टर समय-समय पर उसकी जांच करते रहेंगें।
कितनी बड़ी बात है यह लेकिन इज़राइल के विरोध में दिन रात जहर उगलने वाले ट्विटर योद्धा इस पर चुप हैं|
